Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मानिकचक अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

परिवार के अनुसार, मंगलवार देर रात अचानक शफीकुल को तेज ठंड के साथ बुखार आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे शफीकुल की जान चली गई।

16 Oct 2024

मानिकचक अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

मालदा। मालदा जिले के मानिकचक ग्रामीण अस्पताल में बुधवार तड़के एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मृतक का नाम शफीकुल इस्लाम (35) था, जो पेशे से ऑटो चालक था और मानिकचक थाना अंतर्गत बड़ाबागान इलाके का रहने वाला था।

परिवार के अनुसार, मंगलवार देर रात अचानक शफीकुल को तेज ठंड के साथ बुखार आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे शफीकुल की जान चली गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही मानिकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया।

मृतक के भाई सामिद शेख ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हुई।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शफीकुल की हालत पहले से ही गंभीर थी। नाड़ी की गति धीमी होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती कराने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन उसे कहीं और ले गए। बाद में, जब मरीज की हालत और बिगड़ गई, तो उसे वापस अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी अविक शंकर कुमार ने कहा, "हमने घटना की जानकारी ले ली है और इसकी जांच की जाएगी। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और उनके निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।" मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मानिकचक अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनो
परिवार के अनुसार, मंगलवार देर रात अचानक शफीकुल को तेज ठंड के साथ बुखार आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News